‘मेरी हत्या करा सकती है SDM पत्नी’, तीन साल से होमगार्ड कमांडेंट से अफेयर

लखनऊ : (मानवीय सोच) बरेली में तैनात महिला एसडीएम व उनके प्रेमी पर धूमनगंज निवासी पति ने हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पति ने इसकी शिकायत होमगार्ड मुख्यालय में दर्ज कराई है। डीजी होमगार्ड वीके मौर्य ने प्रयागराज के डिप्टी कमांडेंट जनरल संतोष कुमार को जांच सौंपी है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, एसडीएम का प्रेमी गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात है। उसका एक महिला होमगार्ड के साथ अफेयर भी था। उस पर लखनऊ की एक युवती से विवाह करने का भी आरोप है। मूल रुप से आजमगढ़ निवासी पीड़ित पति प्रतापगढ़ में सफाईकर्मी है। 

उसकी शादी 2010 में वाराणसी की एक युवती से हुई थी। 2015 में युवती पीसीएस में चयनित हो गई। कई जिलों में एसडीएम रहने के बाद वर्तमान में बरेली में तैनात है। 2015 में ही उसने जुड़वां बेटियों को भी जन्म दिया। आरोप है कि 2020 में वह होमगार्ड कमांडेंट के संपर्क में आई और पति से दूर होती चली गई।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *