जेल में बंद आसाराम के गुर्गे फिर शाहजहांपुर में हुए सक्रिय

शाहजहांपुर  : (मानवीय सोच) आसाराम को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने वाली बिटिया के शहर में एक बार फिर से गुर्गे सक्रिय हो गए हैं। शाहजहांपुर के केरूगंज में किताबें बांटने वाले गुर्गों ने रविवार को व्यस्त बाजार बहादुरगंज में शरबत वितरण शिविर के बहाने आसाराम के प्रचार की किताबों को बांटा था। 

आसाराम के लोगों के शहर में आने के बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अब पीड़ित परिवार चार सिपाहियों के सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। पुलिस ने गुर्गों की गतिविधियों पर रखने का आश्वासन दिया है।

वर्ष 2013 में आसाराम के खिलाफ दिल्ली में दर्ज केस के बाद 2018 में कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आसाराम के जेल में होने के बाद भी उसके गुर्गे यहां आकर गतिविधियां करते हैं। शनिवार व रविवार को आसाराम के गुर्गों ने शरबत वितरण कर साहित्य बांटा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *