लखनऊ : (मानवीय सोच) 21 जून को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत दोनों उपमुख्यमंत्री योग दिवस मनाएंगे तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में भी योग दिवस का कार्यक्रम स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के सभी मदरसा में मनाया जाएगा योग दिवस
उत्तर प्रदेश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं प्राणायाम के जीवन में महत्व और अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए मनाया जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूल कॉलेजों में स्टूडेंट और टीचर के साथ मिलकर यह योग का कार्यक्रम रखा गया है। सभी कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए आदेश भी जारी किया गया है।
