मध्य प्रदेश : (मानवीय सोच) एक तरफ कहें महिला सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारे और दूसरी तरफ मारे गोली पहले लड़की को गोली मारी, फिर कार में लेकर घूमता रहा, बीजेपी नेता था इसीलिए पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज नहीं किया। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एमबीए की छात्रा को बीजेपी के तथाकथित नेता के ऑफिस में गोली लगने का मामला सामने आया है।
खुद को बीजेपी का नेता बताने वाला ये शख्स लड़की को एक अस्पताल में भर्ती भी करवाता है, ये कहकर कि लड़की की तबियत खराब है, बाद में एक वीडियो सामने आता है जिसमें ये छात्रा खुद बताती है कि उसे इस बीजेपी नेता ने खुद अपने ऑफिस में बुला कर गोली मारी है।
पुलिस ने भी दो दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं किया। आपको बता दें 16 जून के दिन बीजेपी नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने वेदिका ठाकुर (जिसे गोली मारी गई) को अपने ऑफिस में बुलाता है। थोड़ी देर बाद वो वेदिका की एक सहेली को फोन करता है और बताता है कि वेदिका की तबीयत अचानक खराब हो गई है।
