आगरा : (मानवीय सोच) ब्रज रत्न विशिष्ट अवार्ड समारोह में देश के मशहूर पांच पद्मश्री विजेताओं की मौजूदगी में अभिषेक मेहरोत्रा को बृज रत्न विशिष्ट अवार्ड से नवाजा गया। डेढ़ दशक से अधिक समय से देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे अभिषेक मेहरोत्रा ने डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ये अवार्ड दिया गया।
यूपी सरकार के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उन्हें ये अवार्ड देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा के अभिषेक पत्रकारिता के उभरते सितारे हैं। ये अवार्ड जिम्मेदारी के साथ नए आयाम रचने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
आगरा के मूल निवासी अभिषेक मेहरोत्रा ने शहर के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली है। आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के केएमआई संस्थान से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री ली है। वे आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र रहे चुके हैं। देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में डिजिटल डोमेन का नेतृत्व कर चुके अभिषेक मेहरोत्रा की गिनती देश के प्रमुख डिजिटल पत्रकारों में होती है।
