डिजिटल प्लेटफार्म पर इतिहास रचेगी भाजपा, 27 जून को तीन करोड़ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

लखनऊ : (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के जरिये भाजपा 27 जून को डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद का इतिहास रचेगी। पीएम मोदी 16 हजार संगठनात्मक मंडलों और 10 लाख बूथों पर तीन करोड़ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की तैयारी के लिए राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक ली।

बैठक को संबोधित करते हुए सुनील बंसल ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम तीन चरण में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल में ही अल्पकालिक विस्तारकों से संवाद करेंगे। 27 जून को पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में तीन हजार से अधिक अल्पकालिक विस्तारकों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सभी संगठनात्मक मंडलों में मोदी के संवाद का प्रसारण सुना जाएगा। इसमें सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *