ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सागर में घर गिराए जाने पर मायावती की एंट्री : बसपा सुप्रीमो बोलीं- बुलडोजर राजनीति स्कूल तोड़ते-तोड़ते दलितों के घर गिराने लगी

भोपाल  (मानवीय सोच)  सागर में गरीब परिवारों के घर गिराए जाने पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की बुलडोजर राजनीति स्कूल के बाद अब गरीबों के घर तोड़ने लगी।

शुक्रवार सुबह उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘मध्यप्रदेश सरकार की विध्वंसकारी – द्वेषपूर्ण बुलडोजर राजनीति लोगों के घर और स्कूल तोड़ते-तोड़ते अब PM आवास योजना के अंतर्गत बने गरीबों के मकान भी तोड़ने लगी है, जो अति निंदयनी है। इसी क्रम में सागर जिले में PM योजना के तहत बने 7 दलित परिवारों के घरों का ध्वंस शर्मनाक।’

मामला सागर के रैपुरा का है। यहां वन विभाग ने दलित परिवारों के घरों को गिरा दिया। तर्क दिया- प्रधानमंत्री आवास वन विभाग की जमीन पर बने थे। गुरुवार को दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘ये सब मध्यप्रदेश सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इशारे पर हुआ है।’

पीड़ितों ने भी यही बात कही। रैपुरा गांव सुरखी विधानसभा में आता है। यहां से गोविंद सिंह विधायक हैं। 2020 में सिंधिया के साथ वह भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

Scroll to Top