लखनऊ में 34 कुत्तों का खौफ ऐसा कि पड़ोसी ने लगाया मकान बेचने का बोर्ड

लखनऊ : (मानवीय सोच)  जानकीपुरम मोहल्ले में कुत्तों का खौफ ऐसा है कि एक व्यक्ति ने मकान बेचने का बोर्ड लगा दिया है। उसके पड़ोसी के घर में एक दो नहीं 34 कुत्ते पले हुए हैं। 

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार-6 में एक घर में पले 34 कुत्तों से परेशान पड़ोसी इतना आजिज आ गया कि उसने घर के बाहर मकान बचने की तख्ती लगा दी है। बुजुर्ग दंपती ने कुछ दिन पहले ही मकान को खरीदा था। बगल में इतने सारे कुत्तों के रहने से वह दंपत्ति परेशान हो चुके हैं। आजिज आकर उन्होंने यह बोर्ड घर के सामने लगा दिया है।

इस बोर्ड में साफ-साफ लिखा है कि ” कुत्तों के आतंक और झूठे आरोप के कारण ये मकान बिकाऊ है।” दीक्षा त्रिवेदी ने संपर्क करें। वहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां के एक घर में 34 से अधिक कुत्ते पले हैं। यह कुत्ते पूरे दिन घर के बाहर घूमा करते हैं। आते-जाते लोगों को दौड़ाते हैं और कई बार काट भी चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *