नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ रही मस्जिद व मदरसों की संख्या

नेपाल : (मानवीय सोच) सीमा से सटे इलाकों में मस्जिद व मदरसों की संख्या लगातार बढ़ने की पुष्टि हुई है। वहीं, भारतीय क्षेत्र में इस पर रोक की पुष्टि हुई है। श्रावस्ती के रास्ते बंग्लादेशी व पीएफआई सदस्यों के घुसपैठ की आशंका भी जताई गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने जब से सीमावर्ती जिलों में मदरसों की जांच शुरू कराई है तब से नए मदरसे खोलने की प्रवृत्ति पर रोक लगी है। वहीं, सीमा से चंद दूरी पर नेपाल में मदरसे व मस्जिद बनने की गति में विगत छह माह के अंदर इजाफा हुआ है। 

सबसे अधिक अवैध मदरसे जमुनहा में
राज्य सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे मदरसों की जांच कराई थी। श्रावस्ती में ही 192 अवैध मदरसों की पुष्टि हुई थी। अवैध मदरसों में सबसे अधिक करीब साठ फीसदी अकेले भारत नेपाल सीमा से सटे जमुनहा ब्लॉक में हैं। सभी मदरसे कागजों में भले ही पंजीकृत न हो, लेकिन यहां की बिल्डिंग व अन्य व्यवस्थाएं सरकार की ओर से संचालित मदरसों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर है। अवैध मदरसों के मामलों में इकौना दूसरे नंबर है। यहां 35 फीसदी अवैध मदरसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *