ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के काफिले की गाड़ी पलटी

प्रयागराज : (मानवीय सोच) पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में इलाहाबाद शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह के काफिले में शामिल गाड़ी प्रतापगढ़ में पलट गई। हादसा गाड़ी के सामने आए कुत्ते के बचाने के चक्कर में हुआ। प्रतापगढ़ के मानिकपुर इलाके में यह घटना उस समय हुई जब पूर्व मंत्री अपने काफिले के साथ रविवार को लखनऊ जा रहे थे। हादसे में ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह रविवार को अपने काफिले के साथ लखनऊ जा रहे थे। प्रतापगढ़ में मानिकपुर में रहमत अली का पुरवा में हाईवे पर गाड़ी के सामने आए एक कुत्ते के बचाने के चक्कर में चालक ने अपना संतुलन खो दिया। इसके बाद तेज रफ्तार गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इससे अफरातफरी मच गई।

सिद्धार्थनाथ सिंह रविवार को प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जब वह मानिकपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाइवे स्थित रहमत अली का पुरवा पहुंचे थे कि उनके साथ चल रही बोलेरों स्कॉट की गाड़ी के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने में गाड़ी पलट गई। 
Scroll to Top