यूपी में बनेगा मेगा टैक्सटाइल पार्क, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  अगले कुछ साल में एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में प्रयासरत राज्य सरकार एक मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाने की योजना पर काम कर रही है। यह एक बड़ी परियोजना होगी जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। राज्य के केबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यह बात कही।

देश के अग्रणी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश एमएसएमई सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करते हुये सचान ने कहा हरदोई- कानपुर के बीच एक पीएम मित्र पार्क जो कि एक टैक्सटाइल पार्क होगा उसकी शुरूआत होगी।

यह एक बड़ी परियोजना होगी जिसकी अगले एक- दो महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरूआत की जा सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *