ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बरेली में सॉल्वर गैंग की धरपकड़ के लिए STF ने मारे छापे, 4 आरोपी पकड़े

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए बरेली में सोमवार को 31 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहले दिन ही सॉल्वर गैंग ने परीक्षा में सेंधमारी का प्रयास किया। हाफिजगंज और रिठौरा से चार युवकों को पकड़ा गया है। ये चारों दूसरे की जगह परीक्षा देने आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

सोमवार से शुरू हुई परीक्षा में सॉल्वर गैंग सक्रिय होने का इनपुट मिलने के बाद एसटीएफ सक्रिय हो गई है। एसटीएफ की टीम ने सोमवार को रिठौरा कस्बे समेत कई जगह छापे मारे। संदिग्धों की धरपकड़ की। इस दौरान चार सॉल्वर पकड़े गए हैं। एसटीएफ के डीएसपी अब्दुल कादिर के साथ बरेली यूनिट के लोग थानों की पुलिस से समन्वय करके खुलासे की तैयारी में हैं। 

ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद की परीक्षा में दोनों दिन 30-30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शहर में 29 और फरीदपुर में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। 

Scroll to Top