ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कुर्ता-पायजामा पहनने पर गोल्फ क्लब में एंट्री से रोका

लखनऊ : (मानवीय सोच) इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर के पूर्व चेयरमैन प्रशांत भाटिया को कुर्ता-पायजामा पहने होने के कारण गोल्फ क्लब में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। वह चेयरमेंस की बैठक में शामिल होने के लिए क्लब पहुंचे थे। उन्होंने गोल्फ क्लब के ड्रेसकोड में कुर्ता-पायजामा को शामिल करने के लिए अध्यक्ष से बात की।

प्रशांत भाटिया का कहना है कि रविवार सुबह जब वह गोल्फ क्लब पहुंचे तो प्रबंधकों ने उनके कुर्ता-पायजामा पहने होने पर आपत्ति दर्ज कराई। भारतीय परिधान पहने होने के कारण रोके जाने पर मैंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। आईआईए के मौजूदा डिविजनल चेयरमैन ने उनके लिए नया लोअर मंगवाया। पर, उन्होंने उसे पहनने से इनकार कर दिया। वह कुर्ता-पायजामा में ही बैठक में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, किसी क्लब और सार्वजनिक जगह पर भारतीय परिधानों पर प्रतिबंध दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हमारी संस्कृति और भारतीयता का अपमान है। उन्होंने गोल्फ क्लब के अध्यक्ष मुकुल सिंघल को फोन कर ड्रेस कोड के नियमों में संशोधन कर तत्काल प्रभाव से भारतीय परिधान को सम्मिलित करने को कहा।

Scroll to Top