बाजार में 100 रुपए किलो बिक रहा टमाटर:मई में 5 रुपए किलो थी कीमत

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  देश के ज्यादातर बाजारों में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। होलसेल मार्केट में टमाटर 65-70 रुपए प्रति किलो में बिक रहे हैं। एक हफ्ते पहले होलसेल मार्केट में टमाटर 30-35 प्रति किलो में बिक रहे थे। रिटेल मार्केट में इसकी कीमत करीब 40-50 रुपए किलो थी। यानी दाम करीब-करीब दोगुने हो गए हैं।

एक महीने पहले यानी मई में तो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में टमाटर 2-5 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। यानी एक महीने में ही टमाटर की कीमतों में 1900% की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में 70 रुपए से 100 रुपए तक बिक रहा टमाटर
दिल्ली में 70 से 100 रुपए प्रति किलो में टमाटर बिक रहा है। मध्य प्रदेश के मार्केट में टमाटर 80 से लेकर 100 रुपए जबकि उत्तर प्रदेश में 80 से 100 रुपए, राजस्थान में 90 से 110 रुपए और पंजाब में 60 से 80 रुपए में बिक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *