लखनऊ : (मानवीय सोच) गांव में नल लगाने के साथ पेड़ भी लगाया जाएगा। इसके लिए एक जुलाई से प्रदेश सरकार ‘एक नल एक पेड़’ अभियान शुरू करने जा रही है। 1 से 7 जुलाई तक के विशेष अभियान में लाखों की संख्या में वृक्षारोपण किया जाएगा।
हर घर जल योजना के तहत राज्य सरकार ग्रामीणों को नल कनेक्शन देने के साथ भविष्य को हरा भरा बनाने का तोहफ़ा भी देगी।
प्रदेश सरकार ने तय किया है कि वह ग्रामीणों को एक पौधा उपहार स्वरूप देगी। इन पौधों को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जला पूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी नल कनेक्शन प्रदान किए जाने वाले घर के बाहर, ओवरहैड टैंक के प्रांगण में, पंप हाउस और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में रोपेंगे।
