लखनऊ : (मानवीय सोच) भीषण गर्मी के बाद उमस से अस्पतालों में डायरिया, डिहाइड्रेशन के अलावा फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में काफी परेशानी हो रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन सब कुछ दुरुस्त होने का दावा कर रहा है। दैनिक भास्कर ने लखनऊ के 3 सरकारी अस्पतालों का जायजा लिया। यहां के हालात के बारे में जाना
बलरामपुर अस्पताल में मरीजों की भीड़
बलरामपुर अस्पताल में OPD से लेकर इमरजेंसी तक में मरीजों की लंबी लाइन है। सबसे ज्यादा मरीज फिजीशियन डॉक्टर के चैम्बर के बाहर लाइन में दिखे। इस बीच OPD के AC में कुछ खराबी आ जाने के कारण मरीज उमस व गर्मी में और अधिक बेहाल नजर आए। ज्यादातर मरीज फूड पॉइजनिंग यानी पेट की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। वही, डायरिया जैसे लक्षण के कारण बेहाल हुए। इन मरीजों में से कुछ को भर्ती करने की जरूरत भी पड़ रही है। OPD की भारी भीड़ सभी को हलकान कर दे रही है।
