घूमने के लिए पर्यटकों की पहली पसंद बना शहर बनारस ; तोड़े सारे रिकॉर्ड

वाराणसी : (मानवीय सोच) घरेलू पर्यटकों के आवागमन के मामले में बनारस शहंशाह बना है। पर्यटन विभाग की तरफ से जारी वर्ष 2022 के आंकड़ों के मुताबिक रिकॉर्ड तोड़ 7.12 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए हैं। यह संख्या मथुरा, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा और झांसी से ज्यादा है। एक वर्ष में 31.79 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यूपी के अलग-अलग जिलों में आए हैं।

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बनने के बाद पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां मिली हैं। देश-विदेश के पर्यटक खूब आ रहे हैं। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक विश्वनाथ धाम के निर्माण और सुविधाओं में हुई बढ़ोतरी से काशी सैलानियों की पहली पसंद बनी है।

पर्यटक दर्शन-पूजन के साथ गंगा स्नान करते हैं। विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देखते हैं। क्रूज से गंगा के घाटों को निहारते हैं। बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ भी जाते हैं। भव्य, दिव्य व नव्य काशी के धार्मिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को देश-दुनिया ने पहचाना है। पर्यटन उद्योग आगे और बूम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *