सहारनपुर : (मानवीय सोच) भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमले की घटना में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि हमले में शामिल कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि चंद्रशेखर पर हमले की घटना में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की हालत सामान्य है। वह अभी जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती हैं।
