शरद पवार ने की बदलाव की घोषणा ; अगली बैठक शिमला में नहीं, बेंगलुरु में

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष की अगली बैठक 13 और 14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी. पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की थी कि भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चे की रणनीति बनाने के लिए अगली बैठक शिमला में होगी. साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए 16 विपक्षी दलों की बैठक पटना में हुई थी.

पटना में चार घंटे चली बैठक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच तीखी नोकझोंक के साथ समाप्त हुई थी. ‘आप’ ने कहा था कि वह भविष्य में विपक्षी दलों की ऐसी किसी बैठक में भाग नहीं लेगी जिसमें कांग्रेस भी शामिल हो. वह ऐसा तब तक करेगी जब तक कि कांग्रेस सार्वजनिक रूप से दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के विवादास्पद अध्यादेश की निंदा नहीं करती.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *