कुंभ मेले की तैयारियों में जुटी सरकार : जल शक्ति मंत्री ने कहा, तीन माह में सभी एसटीपी चालू कराएं

लखनऊ  : (मानवीय सोच)  वर्ष-2025 में होने वाले प्रयागराज कुंभ की तैयारियों के लिए सिंचाई विभाग ने कमर कस ली है। इस बाबत पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि खास तौर पर गंगा व उसकी सहायक नदियों में गिरने वाला दूषित जल रोकना होगा। इसके लिए तीन माह में सभी एसटीपी या दूसरे संयंत्र चालू कर दिए जाएं। सभी संबंधित विभागों से इसमें समन्वय स्थापित किया जाए।

कुंभ मेले से पहले गंगा को पूर्णत स्वच्छ व निर्मल बनाने की मुहिम चल रही है। इसके लिए बनाई गई कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंथन किया। इस मौके पर गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बताया गया कि सीवेज उत्सर्जन, उत्प्रवाह के सापेक्ष पर्याप्त संख्या में एसटीपी या निर्माणाधीन है। कुछ की टेंडर एवं डीपीआर अनुमोदन की प्रक्रिया में है। गंगा नदी में प्रदूषण की पहले से कम हुआ है। गंगा पोल्यूशन स्ट्रेच प्रयोरिटी चौथे से अब पांचवी में पहुँच गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *