(मानवीय सोच) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से शुक्रवार, 30 जून को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- bujhansi.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड जेईई के स्कोर कार्ड भी शुक्रवार को ही अपलोड कर दिए गए हैं।
