काशी विश्वनाथ धाम में चलेगा अस्थायी अस्पताल, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे डॉक्टर और एंबुलेंस

वाराणसी : (मानवीय सोच) काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए मंदिर चौक पर अस्थायी अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीन शिफ्ट में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ काम करेगा।

जरूरी दवाइयां मिलेंगी और प्राथमिक जांच भी हो सकेगी। हर सोमवार को धाम परिसर में चार अलग-अलग स्थानों पर डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। मंदिर परिसर के बाहर 24 घंटे एंबुलेंस मिल जाएगी।

इस बार सावन चार जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा। इस बीच आठ सोमवार पड़ेंगे। प्रशासन का अनुमान है कि दो करोड़ श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग ने तीन शिफ्ट (सुबह 7 से 2 बजे, दोपहर 2 से रात 8 बजे और रात 8 बजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक) में दो-दो डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई है। शाश्वमेध घाट व मंदिर के बाहर 108 एंबुलेंस भी 24 घंटे खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *