डीजी जेल ने 17 जेलों के कारापाल का किया तबादला

लखनऊ : (मानवीय सोच)  डीजी जेल एसएन साबत ने बृहस्पतिवार को 17 जेलों के कारापालों को इधर से उधर कर दिया। इनमें से सात कारापालों का समय पूरा होने की वजह से हटाया गया है। इन सभी को तत्काल कार्यमुक्त करने और नई तैनाती की जगह पर जाकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान उनको कोई अवकाश नहीं मिलेगा। 

इसके अलावा वीरेंद्र कुमार वर्मा को बांदा से सुल्तानपुर, रंजीत कुमार सिंह को केंद्रीय कारागार नैनी से जिला कारागार संतकबीरनगर, अपूर्वव्रत पाठक को बरेली से बस्ती, राजेश कुमार को सुल्तानपुर से मऊ, कारागार प्रशिक्षण संस्थान से संबंद्ध चल रहे योगेश कुमार को बांदा, राजीव कुमार सिंह को उन्नाव से गौतमबुद्धनगर, नागेश सिंह को मऊ से आगरा, कुलदीप सिंह भदौरिया को जौनपुर से गाजियाबाद, प्रदीप कुमार कश्यप को गोरखपुर से एटा और राजेश कुमार पांडेय को प्रतापगढ़ से शाहजहांपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *