अयोध्या : (मानवीय सोच) श्री राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को शुरू हुई। बैठक से पहले मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष निर्पेन्द्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों सहित सभी 10 योजनाओं की भौतिक प्रगति देखी। उन्होंने नवंबर तक सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया।
