लखीमपुर खीरी पुलिस ने 4 साल के बच्चे पर संगीन धाराओं में दर्ज किया केस

लखीमपुर :  (मानवीय सोच) पुलिस के अजब गजब कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. पहले जिला पुलिस ने चार साल पहले मर चुके एक बुजुर्ग पर हथियार की नोंक पर प्लाट कब्जाने का केस दर्ज कर डाला था और अब बकरी चराने को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट मामले में 4 साल के मासूम बच्चे पर मारपीट और बलवा जैसे संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है 

खीरी थाना इलाके के सोंठपुर गांव के रहने वाले कृष्णपाल का अपने पड़ोसियों से बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया था. दूसरे गुट के लोगों ने कृष्णपाल सहित उसकी पत्नी, 11 साल की बेटी सहित उसके 4 वर्षीय बेटे पर बलवा और मारपीट जैसे संगीन धाराओं में केस दर्ज करवा दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *