दारोगा पर लगा विधवा महिला के रेप का आरोप

उत्तराखंड (मानवीय सोच) जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तब क्या? ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आया है. जहां एक दारोगा ने एक दलित विधवा महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला है.

मामला उस वक्त प्रकाश में आया जिस वक्त विधवा महिला एसपी सिटी के पास शिकायत दर्ज करने पहुंची. रुद्रपुर कोतवाली में तैनात दारोगा पर विधवा महिला ने शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. अब महिला ने एसएसपी को लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सीओ सिटी रुद्रपुर को जांच करने के निर्देश दे दिए हैं.

द्रपुर कोतवाली इलाके की रहने वाली महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात करते हुए लिखित शिकायत दी. बताया कि वो अनुसूचित जाति की महिला है, और उसके पति फौज में थे. जिनकी हार्ट अटैक के कारण 2005 में मृत्यु हो गई महिला के 3 बच्चे भी हैं.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *