दिल्ली में मंदिर-मजार पर चला बुलडोजर : अफसर ने पहले हनुमान जी की पूजा की, फिर अतिक्रमण हटवाया

दिल्ली : (मानवीय सोच)  भजनपुरा इलाके में रविवार सुबह CRPF और दिल्ली पुलिस की निगरानी में एक हनुमान मंदिर और मजार को हटाया गया। सड़क चौड़ी करने के लिए राजधानी के PWD डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई की। मंदिर हटाने से पहले एडिशनल DCP सुबोध गोस्वामी ने हनुमान जी की पूजा भी की।

कार्रवाई का पहले विरोध हुआ था, जिसे देखते हुए सुरक्षाबलों को विशेष तौर पर तैनात किया गया था। इसके अलावा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी भी गई।

पिछले हफ्ते पूर्वी दिल्ली के मंडावली में MCD ने शनि मंदिर के बाहर अवैध रेलिंग को तोड़ा था। कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई थी। लोगों के विरोध को देखते हुए यहां CRPF तैनात करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *