पूर्वांचल को 6000 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी

वाराणसी  : (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को वाराणसी से ही पूर्वांचल को छह हजार करोड़ रुपये की रेलवे से संबंधित विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। लोकार्पित और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की सूची तैयार करके प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। पीएम मोदी पंडित दीनदयाल जंक्शन से बिहार के सोननगर के लिए तैयार नई डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जनता को समर्पित करेंगे। इस नई रेल लाइन के जरिये पूर्वांचल के उत्पादों को आसानी से देश के कोने-कोने तक भेजा जा सकेगा।

गाजीपुर के औड़िहार जंक्शन को जोड़ने वाली तीनों रेल लाइनों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण परियोजना का लोकार्पण भी होगा। पीएम मोदी वाराणसी की जनता की सुविधाओं से जुड़ी 1378 करोड़ रुपये की स्थानीय परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। यहीं से उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में धनराशि स्थानांतरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *