वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : वाजिदपुर सभा स्थल का किया निरीक्षण

वाराणसी  : (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 2:36 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट से 2:42 बजे सभा स्थल के लिए रवाना हुए। सीएम ने वाजिदपुर में सभास्थल का निरीक्षण किया। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा सात जुलाई को होगा। उनके आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को काशी पहुंचे हैं। यहां होने वाली जनसभा स्थल वाजिदपुर व अन्य स्थलों का मौका मुआयना किया। 

भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि काशी के सांसद प्रधानमंत्री सात को तीन से चार बजे के बीच आएंगे। यहां करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। लोकार्पण शिलान्यास के बाद कुछ लोगों को सरकार की योजनाओं से जुड़े चेक व चाबी भी देंगे। इसके बाद वाजिदपुर में जनसभा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *