पीआरडी जवानों का होगा 16 लाख का दुर्घटना बीमा

लखनऊ : (मानवीय सोच) चुनावी साल में राज्य सरकार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दल में कार्यरत 50 हजार से अधिक जवानों के लिए दुर्घटना बीमा योजना शुरू होगी। इसमें 16 लाख रुपये के कवर की सुविधा होगी।

इसके लिए युवा कल्याण विभाग व केनरा बैंक के बीच एमओयू हुआ है। योजना के तहत जवानों व उनके परिवार को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके तहत जवान की पत्नी भी दुर्घटना बीमा के तहत कवर रहेगी। पत्नी की मृत्यु पर जवान को एक लाख की बीमा राशि मिलेगी।

जवान की सामान्य मृत्यु पर भी आश्रितों को एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इन जवानों की सेवाएं प्रदेश सरकार के लगभग सभी विभागों में ली जाती है। उन्हें सिर्फ मानदेय दिया जाता है। काफी समय से इन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ देने की मांग हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *