ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

परिवहन निगम में जल्द होंगी भर्तियां, सरकार ने की तैयारी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सरकार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कर्मचारियों की कमियों को जल्द पूरा करेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक विधि अधिकारी की कमी को पूरा करने के लिए परिवहन निगम जल्द ही 50 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं 06 सहायक विधि अधिकारी की भर्ती करेगा। इसकी स्वीकृति हो चुकी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक विधि अधिकारी की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त परिवहन निगम के 06 रीजन में 1649 संविदा परिचालक की भर्ती करेगा। उन्होंने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ रीजन में 288, अलीगढ़ रीजन में 239, गाजियाबाद में 147, मुरादाबाद में 557, बरेली में 256 तथा नोएडा में 126 परिचालकों की भर्ती करेगा। इससे परिचालकों की कमी दूर होगी तथा संचालन में भी सहूलियत होगी।

Scroll to Top