कैलाश मंदिर पर बनेगा यमुना रिवर फ्रंट, हाईवे पर होगा प्रवेश द्वार और घाट बनेंगे सुंदर

आगरा : (मानवीय सोच)  कैलाश मंदिर पर यमुना रिवर फ्रंट बनेगा। बनारस की तर्ज पर घाट होंगे। हाईवे पर भव्य प्रवेश द्वार बनेगा। मंदिर के बाहर पार्किंग होगी। श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाएं होंगी। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन ने कैलाश घाट सौंदर्यीकरण व रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने सिकंदरा स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर पर यमुना किनारे के कायाकल्प की योजना बनाई है। करीब 4 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद कैलाश मंदिर पर्यटक और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रोजेक्ट बनाया है। वन विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभागों के समन्वय से भूमि की व्यवस्था की जा रही है। कैलाश मंदिर पर प्रस्तावित घाट करीब 250 मीटर चौड़ा होगा। नदी की सतह में सीढि़यां होंगी। घाट पर ही स्नान के बाद वस्त्र बदलने के लिए कमरा बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *