उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेजों की मान्यता की जांच कराई जाएगी। इन कॉलेजों की छह जुलाई से पांच अगस्त के बीच केंद्रीय टीम स्थलीय सत्यापन करेगी। इसमें कॉलेज की व्यवस्था मानक के अनुसार न मिलने पर मान्यता रद्द की जा सकती है। संबंधित कॉलेज में दाखिला लेने पर रोक लगाई जा सकती है।
प्रदेश में करीब 11 सौ से ज्यादा निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज हैं। इन कॉलेजों के पाठ्यक्रमों की एनओसी के लिए प्रशिक्षण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण होता है। इसमें इंडियन नर्सिंग काउंसिल और उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी की ओर से निर्धारित मानक नहीं पाए जाने पर दाखिले की अनुमति नहीं दी जाती है। कई बार शिकायतें मिलती हैं कि टीम के मौके पर जाने पर कॉलेज प्रबंधन निरीक्षण नहीं कराता है।
