मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की जनता से अपील, समान नागरिक संहिता का करें विरोध

लखनऊ : (मानवीय सोच)  ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने देश के नागरिकों से समान नागरिक संहिता का विरोध करने की अपील की है। बोर्ड ने इसके लिए एक पत्र जारी किया है और जनता से बोर्ड के पक्ष का समर्थन करने की अपील की है।

जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि हमारा देश अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों वाला है। समान नागरिक संहिता लागू कर धार्मिक व सांस्कृतिक स्वतंत्रता को चोट पहुंचाई जा रही है इसलिए सभी इसका विरोध करें।

बोर्ड ने एक क्यू आर कोड भी जारी किया है। बोर्ड का कहना है कि समान नागरिक संहिता पर विधि आयोग ने देश के अलग-अलग शहरों से राय मांगी है जिस पर सभी को अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए।

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता का समर्थन करते हुए कहा था कि एक देश में दो कानून नहीं हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *