आईसीएआई सीए नवंबर सत्र के लिए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा कार्यक्रम घोषित

(मानवीय सोच) इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) की ओर से सीए नवंबर सत्र की परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं नवंबर 2023 में आयोजित की जाएंगी। ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि दो अगस्त, 2023 को खुलेगी, हालांकि परीक्षाएं एक नवंबर, 2023 से शुरू होंगी। 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • पंजीकरण शुरू : 02 अगस्त, 2023
  • पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 23 अगस्त, 2023
  • विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 30 अगस्त, 2023
  • सुधार विंडो : 01 से 07 सितंबर, 2023

परीक्षा तिथियां

आईसीएआई का सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षाएं 1, 3, 5 और 7 नवंबर, 2023; और ग्रुप 2 के लिए परीक्षाएं 9, 11, 14, और 16 नवंबर, 2023 को निर्धारित की गईं हैं। वहीं, सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 2, 4, और 6 नवंबर, 2023;  और ग्रुप  2 की परीक्षा 10, 13, और 15 नवंबर, 2023 तक होनी है जबकि आईसीएआई सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 24, 26 और 30 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *