टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज ; इस साल नहीं बढ़ेंगी गृहकर की दरें, जल कर में भी राहत

आगरा : (मानवीय सोच)  शहर के 3.50 लाख घरों और संपत्तियों के लिए यह खबर राहत भरी है। नगर निगम इस साल गृहकर और जलकर में बढ़ोतरी नहीं करेगा। बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी में अधिकारियों ने गृहकर और जलकर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर आपत्ति करते हुए गृहकर वसूली का दायरा बढ़ाने की सलाह दी। गृहकर की दर बढ़ाने का प्रस्ताव चर्चा के बाद खारिज कर दिया गया। इस बैठक में उपसभापति पद पर भाजपा पार्षद रवि बिहारी माथुर को चुना गया।

मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में उपसभापति के चुनाव के बाद अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य रखते हुए दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इसके पक्ष में कहा कि झांसी नगर निगम में 3.10 रुपये की दर से गृहकर वसूला जाता है, जबकि आगरा में यह दर 1.30 रुपये है। उपसभापति रवि विहारी माथुर ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति की और कहा कि शहर में 3.50 लाख घर और संपत्तियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *