नई दिल्ली : (मानवीय सोच) ने घरेलू बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिल को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और पावरफुल बैटरी पैक से लैस इस इलेक्ट्रिक साइकिल की शुरुआती कीमत 26,995 रुपये तय की गई है. कंपनी का दावा है कि, कम दूरी के लिए डेली ड्राइव के तौर पर इस साइकिल का इस्तेमाल बेहद ही किफायती है
फिलहाल कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ लॉन्च किया है, जो कि सीमित समय के लिए ही तय किया गया है, आगे चलकर इसकी कीमत तकरीबन 6,000 रुपये और बढ़ जाएगी. इसे विशेष रूप से स्ट्राइडर की आधिकारिक वेबसाइट से बेचा जा रहा है. नए लॉन्च के बारे में बात करते हुए स्ट्राइडर के बिजनेस हेड राहुल गुप्ता ने कहा कि, “साइक्लिंग उद्योग में एक अग्रणी खिलाड़ी के रूप में, हमारा प्रयास देश में वैकल्पिक मोबिलिटी के उपयोग को बढ़ावा देना है.”
