ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जेएसवी ग्रुप के लखनऊ और बाराबंकी के ठिकानों पर छापा, कई कार कंपनियों के शोरूम चलाता है समूह

बाराबंकी : (मानवीय सोच)  कई नामचीन कार कंपनियों की डीलरशिप संचालित करने वाले राजधानी के जेएसवी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को छापा मारा है। लखनऊ और बाराबंकी में आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापों के दौरान लाखों रुपये की नगदी, जेवरात, संपत्तियों के दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग ने गोरखपुर के गैलेंट ग्रुप से जमीन के बदले बड़ी तादाद नें नगदी लेने के पुख्ता सुराग मिलने के बाद जेएसवी ग्रुप के ठिकानों को खंगाला है।

सूत्रों की मानें तो छापों की जद में जेएसवी ग्रुप के अलावा बाराबंकी का एक और कारोबारी हबीबुल्लाह भी आया है, जिसने बीते कुछ सालों के दौरान जमीन के कारोबार में करोड़ों रुपये कमाए हैं। इसका संबंध भी गैलेंट ग्रुप से बताया जा रहा है। बताते चलें कि जेएसवी ग्रुप का संचालन बाराबंकी निवासी जयशंकर वर्मा और उनके दोनों बेटे करते हैं। इस ग्रुप के लखनऊ और बाराबंकी में कई प्रतिष्ठान और आवास हैं। साथ ही, प्लाईवुड समेत कई अन्य कारोबार में भी हाल के वर्षो में शुरू किया गया है। 

 

Scroll to Top