लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद बोले-यूसीसी की मुल्क में कोई जरूरत नहीं

लखनऊ : (मानवीय सोच) ऐशबाग ईदगाह में शक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली वहां पर मौजूद रहे। उन्होंने मुसलमानों से विधि आयोग की रिपोर्ट पर अपनी राय देने और यूसीसी का विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईदगाह के अंदर क्यूआर कोड लगाया गया है। हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। इसके जरिए कम से कम 20 लोग ईमेल आईडी से विधि आयोग को अपनी राय भेजें।

सिविल कोड की मुल्क में कोई जरूरत नहीं
खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की मुल्क में कोई जरूरत नहीं है। इसका मसला सिर्फ मुस्लिम का नहीं, बल्कि कई और कम्यूनिटीज का है। 5 साल पहले भी इसपर चर्चा हुई थी, जिस पर 21 वें लॉ कमीशन ने कहा था कि मुल्क को इसकी जरूरत नही है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी एक लेटर जारी किया है जिसमें लोगों से उनकी राय मांगी गई है। कहा गया है की यूसीसी का सभी लोग विरोध करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *