मुजफ्फरनगर : (मानवीय सोच) यूपी ATS ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर से एक संदिग्ध को पकड़ा। ATS के डिप्टी एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से मुनीर आलम की गिरफ्तारी हुई है। वह 2015 से प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI का एक्टिव मेंबर है। छिपकर प्रचार-प्रसार कर रहा था। मुनीर को पश्चिमी यूपी में PFI की गतिविधियों को बढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया था।
इस बाबत जब हमने मुनीर आलम की पत्नी हिना से बात की, तो उसने कहा कि अगर वो गुनाहगार है, तो जरूर सजा मिले। वहीं, पिता मंगता हुसैन ने कहा कि मुनीर निर्दोष है। मुनीर की गिरफ्तारी के बाद दैनिक भास्कर की टीम उसके गांव-घर पहुंची। यहां उसकी पत्नी हिना और उसके पिता से बात की
4 गिरफ्तार PFI सदस्यों ने बताया मुनीर का नाम
ATS अफसरों ने बताया कि पिछले साल 22 दिसंबर को मेरठ से PFI के सक्रिय सदस्य मौलाना शादाब अजीज काशमी, मौलाना इस्लाम कासमी, मौलाना साजिद और मुफ्ती शहजाद को गिरफ्तार किया गया था। इन चारों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इन लोगों से मुनीर आलम से बारे में पता चला। मुनीर PFI की गोपनीय योजनाओं पर काम कर रहा था।
