लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एमपी में केस दर्ज

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड पर विवाद थम नहीं रहा है। प्रदेश के भोपाल और इंदौर के एक थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। नेहा सिंह राठौर ने पेशाब कांड को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। भोपाल के हबीबगंज थाना पुलिस ने नेहा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंदौर में भी केस दर्ज

बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक और एडवोकेट निमेष पाठक ने इंदौर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पाठक ने नेहा राठौर के ट्वीट को आपत्तिजनक बताते हुए भावनाएं आहत करने वाला करार दिया है।

नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पेशाब कांड की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *