NSA अजीत डोभाल ने आज ब्रिटेन के समकक्ष से की मुलाकात

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार को दिल्ली में अपने यूके समकक्ष टिम बैरो  से मुलाकात की। बता दें कि दोनों के बीच यह मुलाकात इस साल की दूसरी मुलाकात है, इससे पहले दोनों ने 30 मार्च को अनौपचारिक मुलाकात की थी। यह हाई-प्रोफाइल बैठक लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले और विरोध प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद हुई।

इससे पहले, 19 मार्च को लंदन में खालिस्तान समर्थक एक प्रदर्शनकारी भारतीय उच्चायोग की बालकनी पर चढ़ गया था और भारतीय ध्वज को उतार दिया था। भारत ने ब्रिटेन के अधिकारियों से इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए इस मामले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से खालिस्तान समर्थक कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में एक्टिव हो गए हैं। कुछ दिन पहले बड़े नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई थी जिसके बाद वो भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भारतीय राजनयिकों के इशारे पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *