सोनीपत में सुबह-सुबह धान के खेतों में पहुंचे राहुल गांधी , किसानों के साथ की रोपाई

सोनीपत : (मानवीय सोच)  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। उन्होंने किसानों और मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। साथ ही किसानों के साथ बैठकर नाश्ता भी किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे रास्ते में उन्होंने सोनीपत के मदीना गांव में किसानों को खेतों की जुताई-रोपाई करते देखा तो अपना काफिला रुकवाया और किसानों के बीच खेत में पहुंच गए। वे सोनीपत जिले के बरोदा हलके के गांव मदीना में पहुंचे। वे यहां अपने काफिले के साथ किसान संजय के खेत में गए। 

राहुल गांधी जब खेत में गए किसान और मजूदर उस समय धान लगा रहे थे, जिनमें महिला मजदूर भी थीं। हालांकि एक बार तो महिलाएं और किसान लाव लश्कर के साथ किसी अनजान को खेतों में आता देख कर चौंक गए, क्योंकि मजदूर राहुल गांधी को दूर से पहचान नहीं पाए। नजदीक आने पर ही उनको पता चला कि उनके बीच कौन पहुंचे हैं। राहुल गांधी के देखकर सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *