मैनपुरी : (मानवीय सोच) एक महिला अपनी सहेली के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने पति को ही छोड़ दिया और अपने 3 बच्चों को लेकर सहेली के साथ घर से गायब हो गई महिला के पति ने गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई तो उसके बाद जो कहानी निकलकर सामने आई उसने सबको चौंका दिया.
मैनपुरी के कुरावली थाना इलाके के हविलिया गांव का यह मामला है. यहां रहने वाले संजीव की पत्नी खुशबू की मुलाकात 6 महीने पहले वंदना पुत्री अशोक कुमार से हुई थी. वंदना लगातार खुशबू के घर मिलने जाने लगी. यही नहीं, खुशबू को अपनी बाइक पर बैठाकर वंदना अपने साथ घुमाने भी ले जाती थी
खुशबू का पति संजीव इसका विरोध करता था. उसको वंदना की हरकतें देखकर उसका घर आना पसंद नहीं था. इसी बीच, 27 अप्रैल को खुशबू अपने तीन बच्चों के साथ अचानक गायब हो गई. उसी समय पता चला कि वंदना भी अपने घर पर नहीं है
