मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवभक्त कावड़ियों के धोए पैर, कहा- सेवा करना पुण्य का काम

उत्तराखंड : (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ओम पुल, निकट डामकोठी, हरिद्वार स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए तमाम प्रदेशों से देवभूमि आए शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोए और उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने डामकोठी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ कावड़ यात्रा का संदेश दिया.

प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के कई राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है. इस पवित्र जगह मां गंगा व भगवान भोलेनाथ का विशेष आशिर्वाद है. श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है.

राज्य सरकार को कावड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है. कावड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है. कावड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *