आजमगढ़ : (मानवीय सोच) नगर पालिका के चेयरमैन सरफराज आलम का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सपा पर हमला बोते हुए चेयरमैन से इस्तीफे की मांग की है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से सरफराज आलम को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की है।
ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि सरफराज आलम के वायरल अश्लील वीडियो की जितनी निंदा की जाए वह कम है। वीडियो में यह साफ जाहिर हो रहा है कि किस तरह किसी व्यक्ति की निजता का हनन किया जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चेयरमैन सरफराज आलम का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पानी से भरे टैंक में अपने साथियों के साथ मौज मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति को सरफराज और उनके साथियों द्वारा नंगा कर दिया जाता है।
शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उक्त व्यक्ति द्वारा काफी विरोध किया जा रहा है। वह मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दे रहा है लेकिन सपा के चेयरमैन सरफराज आलम पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।
