ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दी नसीहत: ‘दो माह में दुरुस्त कर लें गड़बड़ी, आपूर्ति में न हो परेशानी’

वाराणसी : (मानवीय सोच)  पिछले माह वाराणसी समेत अन्य जिलों में  बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताई है।  शनिवार को भिखारीपुर विद्युत नगर स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊर्जा मंत्री ने बनारस को हर हाल में 24 घंटे आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। समय से बिजली आपूर्ति से जुड़ी गड़बड़ी को दुरुस्त कर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने का भी निर्देश दिया। इसके लिए  अधिकारियों को दो महीने का समय भी दिया है।

ऊर्जा मंत्री ने बैठक में कहा कि दो महीने के भीतर बिजली आपूर्ति बेहतर करने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए, जिससे कि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को किसी तरीके की कोई परेशानी ना हो। बैठक में ऊर्जा मंत्री का पूरा जोर बेहतर आपूर्ति पर रहा। कहा कि जिस तरह की स्थिति जून महीने में रही ऐसी स्थिति दोबारा ना हो इसके लिए सभी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ उपकेंद्रों का निरीक्षण कर जर्जर तार बदलवाने के साथ ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य कराना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *