अयोध्या : (मानवीय सोच) भगवान श्रीराम का मंदिर आकार लेता जा रहा है। इसके लिए भूतल (ग्राउंड फ्लोर) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब प्रथम तल का निर्माण प्रारंभ हो गया है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्माण की तस्वीर जारी की है। जिसमें स्तंभ निर्माण करते हुए दिखाया जा रहा है। राम मंदिर तीन तल का होगा जिसमें 2024 में रामभक्त दर्शन कर सकेंगे।
राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने अयोध्या में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में होटल, रेस्तरां, डॉरमेट्री और धर्मशाला खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
