लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ गोमतीनगर थाने में तहरीर

लखनऊ : (मानवीय सोच) लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एक अधिवक्ता और आरएसएस के स्वयंसेवक ने गोमतीनगर थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है। 

गोमतीनगर के विश्वासखंड इलाके में अधिवक्ता और आरएसएस के स्वयंसेवक अनघ शुक्ल रहते हैं। उनके अनुसार लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के ट्विटर अकाउंट से एक विवादित ट्वीट पोस्ट किया गया था। इसमें आरएसएस की ड्रेस पहने एक व्यक्ति सामने बैठे व्यक्ति पर पेशाब करता दिखाई पड़ रहा है। 

इसे लेकर शनिवार को उन्होंने गोमतीनगर थाने में नेहा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत की। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि जांच के लिए साइबर क्राइम सेल से मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *