पाकिस्तान ने दी वर्ल्ड कप के बायकॉट की धमकी : खेल मंत्री बोले- भारत एशिया कप के लिए न्यूट्रल वेन्यू पर अड़ा

(मानवीय सोच) भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पार्टिसिपेशन पर संशय बरकरार है। पाकिस्तान के खेल मंत्री एहसान मजारी ने कहा- मैं चाहता हूं कि भारत भी एशिया कप मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मांग को छोड़े वरना हम भी वर्ल्ड कप में खेलने के लिए भारत नहीं जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) 27 जून को वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान को अपने लीग के 8 मैच चार शहरों हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में खेलना हैं।

मजारी 14 सदस्यीय सिक्योरिटी टीम का हिस्सा
मजारी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा- प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उसमें मेरे साथ कुल 11 मंत्री हैं।

हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे कि पाकिस्तान को भारत जाकर क्रिकेट खेलना चाहिए कि नहीं। अपनी सिफारिश हम प्रधानमंत्री को भेजेंगे। उसी के आधार पर प्रधानमंत्री वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भेजने का अंतिम फैसला लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *